महराजगंज:- विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा औराटार और विकास खंड निचलौल के टिकुलहिया में हुआ। जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की लोककल्याण, गरीबकल्याण की मंशा के अनुरूप आज बिना भेदभाव के सभी गरीबों को लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में गरीबों के लिए चलाए गए योजनाओं पर भ्रष्टाचार का बोलबाला होता था, गरीब को राशन नहीं मिल पाता था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 80 करोड़ और यूपी में 15 करोड़ से अधिक लोगों तक मुफ्त राशन पहुंच रहा है।

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़ें महराजगंज: सादे कपड़ों में फरियाद लेकर थाने पहुंचे एसपी, दारोगा को किया लाइन हाजिर, हड़कंप

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा की 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली। प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने 140 करोड़ लोगों को परिवार की तरह समझकर काम किया जिसके परिणाम स्वरूप देश की जनता उनके आह्वान पर लगातार भाजपा को जनसमर्थ प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के नहीं होने से लोगों को शौचालय, आवास, राशन, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली के लिए पहले भटकना पड़ता था पर आज देखिए डबल इंजन की सरकार ने वो सब सुविधाए प्रदान की जो पहले महज ख्वाब था।

IND T20 Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में हुई रोहित शर्मा व विराट की वापसी तो सूर्या हुए बाहर, देखें पूरी टीम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ने कहा कि भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किसी ने किया है तो है नरेंद्र मोदी जी। उनके नेतृत्व में भारत का सम्मान बढ़ा है और देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत में आज वैश्विक स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। एम्स और फर्टिलाइजर के कारखाने बन रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक गांव को सड़क, पेयजल जैसी योजनाओं से जोड़ने का काम हो रहा है। साथ ही आने वाले 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा क्योंकि इस दिन 500 साल बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे।

भाजपा महराजगंज मण्डल अध्यक्ष में फेरबदल, कई मण्डल अध्यक्ष बदले तो कई को दोबारा मौका, देखें पूरी लिस्ट

पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। अयोध्या में राम मंदिर के लिए करीब पांच शताब्दियों से जो वनवास चल रहा था वह अब खत्म होने वाला है । इस ऐतिहासिक दिन में सभी लोग अपने अपने घरों में कम से कम 5 – 5 दिए अवश्य जलाए। इस क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशु ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आज राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने का कार्य कर रही है।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *