Nrega Daily Attendance CheckNrega Daily Attendance Check

Nrega Daily Attendance Check: आप घर बैठे आसानी से मनरेगा की ऑनलाइन हाजिरी (Nrega Online Hajiri) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपके ग्राम पंचायत (गांव) में कितने मनरेगा मजदूर कार्यरत हैं। साथ ही, यह भी पता कर सकते हैं कि गांव में कितने मस्टर रोल (Nrega Muster Roll Tracking) जारी किए गए हैं। इसके अलावा, कहां और किस प्रकार का कार्य चल रहा है, इसकी जानकारी भी आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं…

Nrega Daily Attendance Check
Nrega Daily Attendance Check

मनरेगा क्या है?

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2006 में शुरू हुआ। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को 100 दिन का गारंटीकृत रोजगार देना है। रोजगार उनके ग्राम पंचायत में ही प्रदान किया जाता है। योजना के तहत प्रतिमाह जॉब कार्ड सूची जारी की जाती है। इस सूची में पात्र ग्रामीणों को रोजगार दिया जाता है।

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़ें: Online Gharauni Status: ऑनलाइन घरौनी कैसे चेक करें और क्या है लाभ, जानिए

मनरेगा ऑनलाइन हाजिरी कैसे चेक करें? Nrega Daily Attendance Check:

इस योजना से जुड़े श्रमिक आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर मनरेगा हाजिरी चेक (Attendance) करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है। हम आपको बिंदुवार समझाएंगे कि मनरेगा ऑनलाइन हाजिरी (NREGA Daily Attendance) को आसानी से कैसे चेक किया जा सकता है।

Nrega Daily Attendance Check
Nrega Daily Attendance Check

1. वेबसाइट पर संबंधित राज्य चयन करें-
इस योजना से जुड़े श्रमिक आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप आधिकारिक वेबसाइट (MGNREGA Official Website) पर जाकर आगे बढ़ सकते हैं। वेबसाइट पर सबसे पहले अपना राज्य चुनें। इसके बाद, जिस तारीख की हाजिरी देखनी है, उस तारीख का चयन करें।

Nrega Daily Attendance Check
Nrega Daily Attendance Check

2. जिला, विकासखंड व ग्राम पंचयात चयन करें-
अब आपको उपरोक्त फोटो जैसा इंटरफेस दिखाई देगा। यहां पर पहले आप संबंधित जिले का चयन करें। इसके बाद, संबंधित ब्लॉक (विकासखंड) का चयन करें। ब्लॉक का चयन करने के बाद ग्राम पंचायतों की सूची प्रदर्शित होगी। इस सूची से अपनी संबंधित ग्राम पंचायत का चयन करें और आगे बढ़ें।

 

Nrega Daily Attendance Check
Nrega Daily Attendance Check

3. देख सकेंगे कार्यों की जानकारी के साथ मजदूरों के नाम-
संबंधित ग्राम पंचायत पर क्लिक करते ही आपको कार्यों की सूची दिखाई देगी। यहां आपको संबंधित गांव में चल रहे मस्टर रोल की जानकारी भी मिल जाएगी। मस्टर रोल पर क्लिक करके आप देख सकते हैं कि किस साइट पर कौन सा काम चल रहा है। साथ ही, वहां कितने मजदूरों की उपस्थिति दर्ज है, यह भी पता कर सकते हैं।

मस्टर रोल क्या है?

मस्टर रोल किसी संगठन में काम करने वाले कर्मचारियों की सूची होती है। इसमें कर्मचारियों के नाम और उनके काम करने का समय दर्ज होता है। यह उस दिन या अवधि के दौरान काम पर मौजूद कर्मचारियों की जानकारी देता है। मस्टर रोल को हाजिरी रजिस्टर भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें Milkipur By Election 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव में कौन मारेगा बाजी, जानिए पूरा समीकरण

मनरेगा के योग्यता सम्बन्धी मानदंड

मनरेगा योजना के तहत पात्रता के कुछ मुख्य मानदंड निम्नलिखित हैं:-

1. यह योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित है और देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए उपलब्ध है।

2. आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
3. मनरेगा योजना के तहत नामांकन के लिए व्यक्ति की आयु कम-से-कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
4. व्यक्ति को अकुशल श्रमिक के रूप में काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
5. इच्छुक व्यक्ति को एक स्थानीय परिवार का सदस्य होना चाहिए।

मनरेगा (MGNREGA) जॉब कार्ड क्या है?

मनरेगा (MGNREGA) जॉब कार्ड, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत में रजिस्ट्रेशन कराने वाले आवेदकों को जारी किया जाने वाला दस्तावेज है। यह कार्ड, योजना के तहत नामांकित व्यक्ति की पहचान प्रमाण के रूप में काम करता है। इसमें व्यक्ति का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परिवार विवरण आदि शामिल होते हैं। यह जॉब कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खोलने के लिए एक मान्य केवाईसी दस्तावेज के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: CISF Recruitment Online Form 2025: सीआईएसएफ में 1124 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

उपरोक्त सभी प्रक्रियाओं का पालन करके आप आसानी से ऑनलाइन मनरेगा अटेंडेंस देख सकते हैं। आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

By Ved Kumar

With seven years of experience in journalism across various organizations, I have been recognized for my contributions to Hindi journalism. My strength lies in presenting news with accuracy and the right perspective, which has helped me establish a strong presence in the Hindi journalism community. Currently, I am working with UP Khabariya.

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

5 thoughts on “Nrega Daily Attendance Check: मनरेगा ऑनलाइन हाजिरी कैसे चेक करें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *