बस्ती , अन्नपूर्णा रसोई के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पुरानी बस्ती स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा।
कवि विनोद कुमारनउपाध्याय ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति में कहा, “यकी मानो कि वो सच्चा बहुत है, तुम्हारे वास्ते रोता बहुत है”, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। कवित्री ज्योतिमा शुक्ला ने जीवन के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “रात की बात को मत सुबह कीजिए, जिंदगी कीमती है सुलह कीजिए”।
कवि सागर गोरखपुरी ने प्रेम की अभिव्यक्ति करते हुए अपनी पंक्तियां प्रस्तुत कीं, जबकि सुशील सिंह पथिक ने भावनात्मक कविता “चांद पाने की एक दिन जिद में एक बच्चा उदास बैठ गया” के माध्यम से श्रोताओं का दिल जीत लिया। दीपक सिंह ‘प्रेमी’ ने अपनी पंक्तियों “मैं शीशा हूं मुझे तोड़ कर बिखरा दो दुनिया में, मगर हर टुकड़े में तुम अपनी ही तस्वीर पाओगे” से खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर वंश गोपाल मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, महेंद्र सोनी, सुरेश सिंह गौतम,पुनीत ओझा,सरोज मिश्र,रजनीश त्रिपाठी, भावेश पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव,रामजी पाण्डेय, सीटू सिंह, संजय मिश्रा, राकेश गिरी,वशिष्ठ पाण्डेय,जीशान हैदर रिज़वी,धर्मेंद्र पाण्डेय,लवकुश सिंह, रक्षा राम पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, बिपिन त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण देव मिश्र तथा संचालन विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। आयोजन के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *