बस्ती। Seth M.R. Jaipuria School बस्ती द्वारा चिलमा बाजार स्थित जय प्रेम मैरेज हाल में एक विशेष एडमिशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कैंप के माध्यम से स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि जयपुरिया स्कूल केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है। यहां छात्रों को खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य बाहरी गतिविधियों में भी भाग लेने के पर्याप्त अवसर दिए जाते हैं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास संतुलित रूप से हो सके।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्कूल में आज से बुधवार तक एडमिशन रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष ऑफर चलाया जा रहा है, जिसमें मात्र 501 रुपये में पंजीकरण कराया जा सकता है। सामान्य रूप से 8000 रुपये का शुल्क इस अवधि में घटाकर 501 रुपये “शगुन” के रूप में लिया जा रहा है।
कैंप में पहुंचे अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक अच्छा अवसर बताया। विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
