बस्ती: विकास भवन सभागार में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें अहिल्याबाई होल्कर द्वारा समाज हित में किए गए कार्यो को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर, के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किए गए कार्यो केा भुलाया नहीं जा सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया उन्होंने मछली, पशु-पक्षी, नदी, तालाब, कुएं-बावड़ी, पेड़-पौधे यहां तक कि मिट्टी के संरक्षण की तक बात की । कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर मुन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। इसी के चलते आज अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक चंद्रशेखर मुन्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर मुख्य अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा, परियोजना निदेशक राजेश जायसवाल, कार्यक्रम संचालक शेर सिंह,जीवन चौधरी लारा, अखिलेश चौधरी विक्की, जय राठौड़ मनीष राना, प्रमोद पासवान, राकेश राजभर, डब्लू चौधरी, शिवप्रसाद चौधरी, दीपक चौधरी, मनीष पांडे, शिवकुमार चौधरी, अंशुल चौधरी, अनंत पटेल, दिलीप चौधरी, अजय सिंह, सुभाष चौधरी, मंगल चौधरी, विशाल चौधरी, वीरेंद्र चौधरी,शैलेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, अभिषेक पुरी, राहुल पुरी, सद्दाम खान, सिद्धार्थ यादव, विकास यादव, रोहित यादव, स्वामीनाथ, विनोद प्रजापति, राजन प्रजापति,आदि लोग शामिल रहें।