अनुराग जायसवाल/संवाददाता

महराजगंज: भाजपा महराजगंज इकाई ने मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी की तो इसमें सदर विधासभा के महराजगंज नगर इकाई के मण्डल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र को अध्यक्ष पद गवाना पड़ा। साथ ही अन्य मण्डल अध्यक्षों में घुघली से रणजीत सिंह तो वहीं शिकारपुर से दिलीप शर्मा और चौंक से अशोक पटेल दोबारा चुने गए।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा जिलाध्यक्षों को बदलने के बाद अब संगठन को मजबूत करने के लिए जिलों में निचले स्तर पर बदलाव किए जाने की काफी लंबे समय से पार्टी तैयारी कर रही थी। कहा यह जा रहा था कि जल्द ही मंडल अध्यक्षों के 15 से 20 प्रतिशत पदों पर बदलाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: UP Khabariya: ‘उत्तर प्रदेश खबरिया’ हिंदी मासिक पत्रिका पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

घुघली मण्डल से दोबारा मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह। (फाइल फोटो)

प्रदेश में भाजपा के 1918 संगठनात्मक मंडल है। इस फेर बदल के लिए कई बार भाजपा के राज्य मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ बैठक हुईं थीं और इस पर चर्चा भी हुई थीं पार्टी उन मंडल अध्यक्षों को बदलने का फैसला किया था, जो नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद आदि पदों पर या निर्वाचित हो गए हैं या जिनके बारे में संगठन और लोगों में अच्छा फीडबैक नहीं रहा हों।

महाराजगंज नगर से नवनियुक्त अध्यक्ष सानंद पटेल

साथ ही उन मंडल अध्यक्षों को भी बदलने का फैसला पार्टी ने किया था जो काफी लंबे समय से निष्क्रिय हैं या गंभीर रूप से बीमार हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी ने यह काम तत्काल करने का फैसला किया था। पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों में मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मंडल अध्यक्षों को बदलने में जनप्रतिनिधियों से भी सलाह मशविरा करने के लिए कहा गया था, लेकिन यह भी ताकीद किया गया है कि इसमें सिर्फ उनकी मर्जी नहीं चलेगी।

ये भी पढ़ेंमहराजगंज: सवर्ण आर्मी की हुई मासिक बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

error: Content is protected !!