महराजगंज: सवर्ण आर्मी जनपद महराजगंज यूपी के द्वारा आज महराजगंज नगर में स्थित नारायण वाटिका गोरखपुर रोड पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबुती, सवर्ण समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सवर्ण आर्मी संगठन में जोड़ने और सवर्ण समाज के सभी लोगों के हर सुख दुःख में भागीदारी निभाने जैसे विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान कुछ नव नियुक्त पदाधिकारी गण को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया। इसी क्रम में जिला सहसंयोजक सगीर खान, जिला संगठन मंत्री संजय कुमार शुक्ल, जिला सचिव राहुल अग्रवाल, जिला संपर्क प्रमुख आचार्य लोकनाथ त्रिपाठी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री शुभम दुबे, जिला कार्यकारिणी सदस्य अष्टभुजा पाण्डेय, नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष माधव तिवारी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी को नियुक्ति पत्र दिया गया।

UP Khabariya: ‘उत्तर प्रदेश खबरिया’ हिंदी मासिक पत्रिका पढ़ने के लिए क्लिक करें

मासिक बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार पाठक, जिला प्रभारी पंकज मणि, जिला उपाध्याय ओमकार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट शक्ति शिवम पाण्डेय, जिला सचिव ब्रजेंद्र बहादुर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी औझा, फरेंदा तहसील अध्यक्ष रजत कुमार दुबे और सवर्ण समाज के कई अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: एसपी सोमेन्द्र मीना ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, अधिकारी व कर्मचारियों को दिया दिशा-निर्देश

error: Content is protected !!