UP Gharauni List: अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं और ऑनलाइन घरौनी चेक करना चाहते हैं, तो आप सही जगह पर हैं। हम आपको विस्तार से बताएंगे कि यूपी में ऑनलाइन घरौनी कैसे चेक (UP Online Gharauni Check) की जा सकती है। इसके अलावा, आप अपने गांव और नाम के आधार पर घरौनी सूची में अपनी जानकारी कैसे ढूंढ सकते हैं, और यह भी जान सकते हैं कि किन लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र मिल चुका है।

ऑनलाइन घरौनी कैसे देखें?
ऑनलाइन घरौनी चेक करने के लिए सबसे पहले आपको https://svamitva.up.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं। यहां पर आपको “स्वामित्व योजना (भारत सरकार डैशबोर्ड)” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आप कुल गांवों की संख्या, कितने घरौनी कार्ड (Gharauni Card) बनाए जा चुके हैं और कितने बांटे गए हैं, जैसी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव में ‘सड़क गायब’, ढूंढने में जुटे अधिकारी
अब आपको “कार्ड ड्रिटिब्यूटेड (Completed Village)” पर क्लिक करना होगा और फिर आगे बढ़ें। जैसा कि उपरोक्त फोटो में स्पष्ट है। इसके बाद, आपको राज्य का नाम, जिले का नाम, तहसील और संबंधित ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। यह जानकारी भरने के बाद, आप आसानी से अपनी घरौनी सूची देख सकते हैं।

जैसे ही आप अपना जिला चुनते हैं, उसके बाद आपको तहसील और फिर अपने गांव का चयन करना होगा। इसके बाद, उस गांव से संबंधित लोगों की सूची आपके सामने आ जाएगी। यहां पर आप सभी जानकारी और डिटेल्स आसानी से देख सकते हैं, जैसे कि किन लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र (Gharauni Praman Patra) मिल चुका है।
ये भी पढ़ें- Nrega Daily Attendance Check: मनरेगा ऑनलाइन हाजिरी कैसे चेक करें?

घरौनी क्या है?
घरौनी योजना एक ज़मीन से जुड़ी पहल है, जिसके तहत ज़मीन से संबंधित जानकारी का एक डेटाबेस तैयार किया जाता है। इस योजना में ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग करके ज़मीन की जानकारी संकलित की जाती है।
घरौनी योजना के लाभ:
- इस योजना के तहत ज़मीन की जानकारी का एक व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जाता है।
- ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का इस्तेमाल कर ज़मीन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है।
- ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इस योजना से कई फायदे मिलते हैं।घरौनी योजना के माध्यम से ग्रामीणों को ऋण और अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त होती है।
- यह योजना संपत्ति कर के निर्धारण में मदद करती है।
- इसके द्वारा ज़मीन से जुड़े विवादों में कमी आती है।
ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh Famous Temple List: ये हैं उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर, जहां हर सनातनी को एक बार जरूर जाना चाहिए
यहां क्लिक कर पीडीएम डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। स्वामित्व योजना से संबंधित।
[…] […]
[…] […]
[…] […]