कार्तिकेय पाण्डेय/संवाददाता

WhatsApp Group Join Now

महराजगंज:- पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंसूरगंज में खेत की रोपाई कर रहे पति को एलटी लाइन के पोल के स्टेग के स्पर्श से करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पति को बचाने गई पत्नी भी चपेट में आई। जिससे वह भी बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों को एम्बुलेंस से पीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का इलाज चल रहा है।

बताया गया कि ग्राम पंचायत रामपुर निवासी 55 वर्षीय जगदीश निषाद मंसूरगंज में 20 डिस्मिसल खेत अधिया लिया था। जिसकी शनिवार को रोपाई कर रहा था। खेत के किनारे गड़े एलटी लाइन के पोल के स्टेक को पकड़ लिया। जिसे उसे करंट लग गया। घटना देख पतनी शारदा बचाने पहुंची तो वह भी चपेट में आ गई।

घटना के बाद लोगों ने बिजली कटवाई और दोनो को पीएचसी पनियरा लाया गया। जहां डाक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। शारदा का इलाज चल रहा है। वही थाना प्रभारी जेपी यादब ने बताया किया पति किया डॉ ने मृत घोषित कर दिया,और पत्नी का ईलाज चल रहा है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है!

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *