बस्ती। जनपद के होनहार छात्र आयुष्मान तिवारी ने प्रतिष्ठित जेईई मेन्स परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आयुष्मान ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, बस्ती से तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा इंडियन पब्लिक स्कूल, बस्ती से उत्तीर्ण की है। खास बात यह रही कि उन्होंने जेईई मेन्स की तैयारी किसी कोचिंग संस्थान के बजाय घर पर रहकर ही की, जो उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को दर्शाता है।
आयुष्मान के पिता अनिल कुमार तिवारी और माता वंदना त्रिपाठी ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। ग्राम ऐंठी निवासी आयुष्मान की इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी गर्व का माहौल है।
परिवारजनों और शुभचिंतकों ने आयुष्मान को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
