ByUP Khabariya

Apr 22, 2026

बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र में स्थित सरला गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शादियों के सीजन में बढ़ती मांग के बीच समय पर गैस उपलब्ध न होने से नाराज लोगों ने राम-जानकी मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं का आरोप था कि कई दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। खासकर शादी-ब्याह के चलते गैस की जरूरत अधिक होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now

जाम की सूचना मिलते ही कलवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को बहाल कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैस एजेंसी संचालकों से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आगे ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *