WhatsApp Group Join Now

 

कार्तिकेय पाण्डेय/संवाददाता

महराजगंज:- पनियरा ब्लॉक स्थित रतन पी.जी. कॉलेज रामपुर, मंसूरगंज महाराजगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षक भवानी शंकर पाण्डेय द्वारा विभिन्न प्रकार के योग कराकर किया गया I कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेश्वर सिंह ने योग दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे परंपराओं और प्राचीन विज्ञान को जीवित के रखने का एक माध्यम है I योग के द्वारा भारतीय संस्कृति का संरक्षण किया जा सकता है I इस अवसर पर डॉ दिनेश यादव, बीर सिंह, रवि प्रताप नागवंशी, सुभाष कुमार, सजन कुमार, भूपेन्द्र कुमार यादव, सुनील वर्मा, प्रदीप तिवारी, कन्हैया लाल साहनी आदि उपस्थित रहे I

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!