कार्तिकेय पाण्डेय/संवाददाता

WhatsApp Group Join Now

महराजगंज:- पनियरा विकास खंड के अंतर्गत अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय की देखरेख में नगर पंचायत व आसपास के गांव में रविवार को विजिलेंस टीम व बिजली कर्मचारियों के साथ 154 घरों में चेकिंग कर ढ़ाई लाख रुपए वसूले। वहीं एसी प्रयोग कर रहे आठ लोगों का लोड बढ़ाया गया। दो लोगों के खिलाफ मीटर बाईपास कर कनेक्शन चलाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान ढ़ाई लाख लाख बकाया जमा कराया गया। एसी प्रयोग कर रहे 8 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। साथ ही दो उपभोक्ताओं द्वारा बिजली मीटर को बाईपास कर कनेक्शन चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मौके पर सहायक अभियंता साहिद अंसारी ,अवर अभियंता कमलेश कुमार, दिलीप कुमार,मौजूद रहे!

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *