कार्तिकेय पाण्डेय/संवाददाता

WhatsApp Group Join Now

महराजगंज:- पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा के चौरी टोले पर गांव के बाहर सोमवार की सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव लिपटस के पेड़ से रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। घटना की खबर सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उक्त टोला निवासी ब्रम्हदेव गुप्ता का पुत्र अभिषेक मुम्बई में रहकर पेंट पालिश का काम करता था। अभी एक सप्ताह पूर्व घर वापस आया था। बताया गया कि उसकी शादी की बात गोरखपुर जनपद के पीपीगंज में चल रही थी। चर्चा है कि रविवार को वह उससे मिलने भी गया था।

देर रात जब घर नहीं लौटा तो परिजन इधर उधर खोजबीन करने लगे। लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह वहां ग्रामीणों ने देखा तो परिजन वहां पहुंचे। शव देख कर परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था।

इस बावत प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैँ और मामले कि जांच कि जा रही!

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *