महराजगंज: शहर में सक्सेना चौक पर कांग्रेस के जुलूस में एक युवक झुलसा गया। बता दें कि जूलस के दौरान एक कार्यकर्ता मशाल के आग के चपेट में आ गया, जिससे उसके मफलर में आग लग गया और वह झुलस गया। यह देखकर कार्यकर्ताओं ने उसे जुलूस से दूर कर दिया।

बता दें कि रविवार शाम को महराजगंज शहर में कांग्रेस पार्टी कार्यालय से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया था। वहीं यह यात्रा जैसे ही नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंची। इसी दौरान एक कार्यकर्त का मशाल बुझने लगा। वहीं बुझते मशाल को जलाने के चक्कर में कार्यकर्ता आग के जद में आ गया। हालांकि गनीमत रही कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कार्यकर्ता इस दौरान झुलस गया।

ये भी पढ़ें: Maharajganj Breaking: ठूठीबारी थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

इस संबंध में महराजगंज के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह का कहना है की मशाल जुलूस से एक कार्यकर्ता के मफलर में आग पकड़ा था। तत्काल उसे बुझा दिया गया। कार्यकर्ता पूरी तरह से स्वस्थ है।

आप ये भी पढ़ सकते हैं:-

महराजगंज: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ घुघली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक

महराजगंज: जंगल में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव, खेत की रखवाली के दौरान हुआ था लापता

महराजगंज: जिंदा भाई को बताया मुर्दा और फिर करा ली वरासत, न्यायालय के आदेश के बाद 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

error: Content is protected !!