यूपी खबरिया/ब्यूरो

महराजगंज:- श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के अन्हया गांव में दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन शादी से इंकार कर दी। विवाद बढ़ने के साथ मारपीट होने लगी। बारात वापस लौट गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दूल्हा समेत दोनों पक्ष को थाने ले गए। जहां विवाद सुलझाने लिए दोनों पक्ष आपस में पंचायत शुरू किया।घुघली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर से बुधवार की रात अन्हया गांव में बारात आई थी। स्टेज पर जयमाल होने के बाद दुल्हे की हरकत देख सभी लोग असहज होने लगे। दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। दोनों परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिनरात को शादी के मंडप में बात उस समय बिगड़ गई जब दूल्हा पीढ़े पर बैठने के दौरान गिर गया। यह देख भड़की दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दी। मामले की नजाकत भांपते हुए कुछ देर बाद दूल्हा भी शादी करने से इंकार करने लगा। इस पर मारपीट तक नौबत पहुंच गई।माहौल बिगड़ता देख लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दिया। मामला बिगड़ता देख दूल्हे का पिता व बाराती फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। जहाँ दानों पक्षों के बीच पंचायत होती रही। दूल्हा ने बताया कि दोस्तों ने बीयर पिला दिया था। जिसके वजह से दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दी। लड़की पक्ष का कहना है कि दूल्हें ने मंडप शादी से इंकार किया।

WhatsApp Group Join Now

इस सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया की शादी में विवाद की खबर पर दूल्हे को थाने लाया गया है। दोनों पक्षों में समझौता की बातचीत चल रही है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *