कार्तिकेय पाण्डेय/संवाददाता

महराजगंज:- पनियरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द में टेमर नाले पर स्थित लुली घाट पर गुरुवार की शाम तोरन विसर्जन के लिए गये एक दस वर्षीय बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई। दूसरे दिन उसका शव पानी में उतराया हुआ मिला।ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द निवासी रामदवन मौर्य के घर लड़की की शादी दस जुलाई को थी। बृहस्पतिवार कि शाम को महिला तोरन विसर्जन के लिए लूली घाट पर गई थी। साथ में गया राज मौर्य पानी में नहाने लगा। और गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी पानी में तलाश करने लगे। लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। उसी दौरान तेज बरसात होने लगी और लोग वापस आ घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने भी तलाश किया नहीं में मिला। शुक्रवार की सुबह पांच बजे उसी स्थान पर बालक का उतराता हुआ शव मिला । मृतक की एक छोटी बहन अंशिका छह वर्ष की है। वह अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

WhatsApp Group Join Now

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *