संवाददाता/अनुराग जायसवाल

महराजगंज: अखिल भारतीय हिंदू मोर्चा अब महराजगंज में भी संगठन विस्तार कर रहा है। बता दें कि महराजगंज जिले के घुघली विकास खण्ड के बरवा चमैनिया निवासी प्रशांत राय को इस संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

हिन्दू युवा मोर्चा के प्रशान्त राय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी है। हिंदू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है, जिले में हिन्दू युवा मोर्चा संगठन की मजबूती के लिए पार्टी में युवा समाजसेवी प्रशान्त राय को जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें महराजगंज: नहर में कूदकर 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या की रची थी साजिश, एक लड़के के साथ होटल में हुई बरामद

प्रशान्त राय ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारियों का भली प्रकार निर्वाहन करूंगा एवं संगठन से युवाओं को जोड़ने का काम करूंगा। युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर आदित्य मदेसिया, दिव्यांशु राय, अर्पित पांडेय, धीरू विश्वकर्मा, अमित पांडेय, आदित्य यादव ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी है।

error: Content is protected !!