संवाददाता/राहुल मिश्रा

महराजगंज: महराजगंज पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र के रेगहिया पुल के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

बता दें पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना द्वारा अवैध नशीली कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकार निचलौल अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में थाना अध्यक्ष निचलौल सत्य प्रकाश की टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम के सदस्य उप निरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल श्याम बहादुर गोड, कांस्टेबल संदीप गौतम, कांस्टेबल अरविंद यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वहां चेकिंग कराई जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर रेगहिया पुलके पास दिनांक22/12/2023 की रात्रि में अवैध नशीली कारोबार में संलिप्त तस्कर अभियुक्त सूरज छेत्री पुत्र गोपाल बहादुर छेत्री निवासी रानी नगर थाना कावासोती जिला नवल परासी नेपाल उम्र करीब 28 वर्ष को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से प्रतिबंधित दवा 504 कैप्सूल स्पासरोकसी प्लस बरामद हुआ।

error: Content is protected !!