महराजगंज:- जिला प्रशासन द्वारा सक्सेना चौक से जिला मुख्यालय तक के बाजार को जी20 के आयोजन के दौरान आगरा के विभिन्न बाजारों के सुंदरीकरण के तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

इस संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, तहसील सदर सहित विभिन्न विभागों और व्यापार मंडलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में चर्चा की गई,  जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि गोरखपुर–फरेंदा मार्ग पर मुख्य बाजार को एक मॉडल बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़ें: महराजगंज: माइक्रो फाइनेंस एजेंट से एक लाख रुपए की लूट, दिनदहाड़े लूट के बाद बदमाश हुए फरार

जिसमे विशिष्ट वेंडिंग जोन, शौचालय, पार्किंग, आकर्षक लाइटिंग सहित विभिन्न कार्य किए जायेंगे। जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बाजार को एक निर्धारित प्रारूप और रंग विन्यास के आधार पर विकसित किया जाएगा, जिसमे व्यापारियों और ग्राहकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के मानक के अनुसार सभी साइनेज को लगवाएं। और अस्थाई पार्किंग और चौराहों पर बोलार्ड लगवाएं, ताकि मुख्य बाजार को जाम की समस्या से मुक्त रखा जा सके। उन्होंने नगर पालिका को उपयुक्त स्थल पर पार्किंग, शौचालय/मूत्रालय और वेंडिंग जोन का निर्माण सुनिश्चित करें। साथ ही सड़क के दोनो ओर आकर्षक पौधों को भी लगाने हेतु निर्देशित किया।

ये भी पढ़ेंमहराजगंज: नगर पंचायत घुघली के सफाई कर्मी हड़ताल पर… नगर पंचायत कार्यालय में कूड़े से भरी गाड़ियां खड़ी

विद्युत विभाग को अनावश्यक तारों को हटाने और अन्य तारों को भूमिगत करने हेतु अनुमानित लागत के संदर्भ में आगणन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया की व्यापारी अतिक्रमण संबंधी निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें और दुकानों के सामने कूड़ेदान भी अनिवार्य रूप से रखें। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को अपने बिलबोर्ड को प्रस्तवित रंग विन्यास और प्रारूप में ही लगाना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि मुख्य बाजार के सुंदरीकरण द्वारा नगर बाजार को एक आदर्श व्यवसायिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर सकेंगे, जहां पर सभी आवश्यक सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त बाजार को एक आकर्षक रूप भी दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हम जनपद के अन्य बाजारों के सुंदरीकरण हेतु एक आदर्श प्रस्तुत कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: महराजगंज: नगर पंचायत घुघली के सफाई कर्मी हड़ताल पर… नगर पंचायत कार्यालय में कूड़े से भरी गाड़ियां खड़ी

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर सहर्ष सहमति व्यक्त करते हुए, सभी निर्देशों के शत–प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीसी राज्य कर आर.पी. चौरसिया, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जी.एस. यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

One thought on “आगरा के बाजारों के तर्ज पर विकसित होगा महराजगंज सक्सेना चौक से जिला मुख्यालय तक का बाजार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *