महराजगंज: जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शिव मंदिर इटहिया जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक अनियंत्रित आटो पलट गई, जिसमें सवार श्रद्धालु घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को निचलौल स्थित अस्पताल में इलाज के भेजा गया।

दरअसल, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी एक ऑटो पर आठ लोग सवार होकर इटहिया शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही ऑटो अमड़ी पुल से आगे इटाहिया मार्ग पर मुड़ी, इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

Exclusive Maharajganj: PWD मंत्री से मिले विधायक जयमंगल कन्नौजिया, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। ऑटो में सवार राजन गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुबास गौड़, सुभावती, अस्मिता गुप्ता, अराधना, रेशमा और सुनीता गुप्ता घायल हो गए, जिन्हें समुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल लाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल सुबास गौड़ को चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!