कार्तिकेय पाण्डेय/संवाददाता

WhatsApp Group Join Now

 

महराजगंज(पनियरा):- पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत‌ नरकटहां के रजही टोला निवासिनी सत्रह वर्षीया संजना प्रजापति पुत्री रामसनेही का शव घर से पचास मीटर दूर एक खेत में मिला। उसे बुरी तरह से ईंट से सर पर मारकर उसकी हत्या की गई है। सुबह शव देख कर काफी संख्या लोग इकट्ठा हो गये और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर सीओ सदर आभा सिंह भी पहुंच कर जांच पड़ताल किया। चर्चा है कि जांच पड़ताल के लिए पांच लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने लेकर आई है।

मिली जानकारी के अनुसार रामसनेही घर से थोड़ी दूर पर झोपड़ी डाली थी। वह इस समय वहां पर दूसरा मकान बनवा रहे थे। देर रात तक वहां पर मिट्टी गिर रहा था। संजना वहां मिट्टी की ट्राली गिन रही थी। बताया गया की डेढ़ बजे रात तक मिट्टी गिराई गई। रामसनेही के दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिजन घर पर सोये थे।

सुबह गांव के शिव खेत में पानी चलाने के लिए आये तो देखा की संजना का शव देखा और परिजनों को सूचना दी।

           प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *