By Kartikey Pandey 

महराजगंज: थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंसूरगंज के कोईरी टोले पर एक बाइस वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।शव मिलने से अफरातफरी का माहौल बन गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

WhatsApp Group Join Now

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  बताया गया कि मृतक विजय पुत्र जीतन चौहान बुधवार की रात में खाना खाकर घर में सोया था। घर के सामने पचास मीटर की दूरी पर आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता मिला।

ये भी पढ़ेंमहराजगंज: अनाथ, बेसहारा, दिव्यांग बच्चों को मिलेगा प्रति महीना चार हज़ार रुपये, जानें- आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मृतक की बहन अनुराधा ने देखा और चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन व काफी लोग इकट्ठा हो गए। मृतक मां बाप का इकलौता पुत्र था उसकी चार बहनें हैं और पिता विदेश में कमाने गये है। किसी की अभी शादी नहीं हुई है। वह ड्राइवरी कर परिवार की देखभाल करता था। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक काफी मिलनसार था। किसी की भी जरूरत पर उसकी मदद को तैयार हो जाता था। वह शाकाहारी था और शराब वगैरह नहीं पीता था।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

One thought on “महराजगंज: पनियरा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *