रविन्द्र मिश्रा/ संवाददाता

महाराजगंज : घुघली थाना क्षेत्र के घुघली बुजुर्ग में शनिवार को भाजपा से सांसद और केंद्र सरकार मे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का चुनावी चौपाल कार्यक्रम होने के बाद दो पक्षों में भीषण मारपीट हो गई । इस मारपीट में ग्राम प्रधान के लड़के ने बकूआ(धारदार हथियार) से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घुघली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की टीम ने किया। जिसमें एक घायल की हालत गंभीर है

WhatsApp Group Join Now

 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा से सांसद पंकज चौधरी के चुनावी चौपाल आज दोपहर घुघली बुजुर्ग गांव में लगा था। जहां टेंट और कुर्सियां लोगों के बैठने के लिए लगी थीं। जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो कुर्सी को हटाया जा रहा था। इसी दौरान प्रधान का बेटा बाइक लेकर पहुंचा जहां कुर्सी में बाइक टकरा गया। इसी बात को लेकर दो पक्ष भीड़ गए। जहां प्रधान के बेटे ने बाइक में रखे बकुआ को निकाला और मारकर चार को घायल कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पहुंची घुघली पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की चुनावी चौपाल कार्यक्रम में वर्तमान प्रधान को आमंत्रित नही किया गया था इसी खुन्नस को लेकर विवाद हुआ है।

 

इस मामले में घुघली नगर चौकी इंचार्ज ने बताया है की घुघली बुजुर्ग गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायलों का सीएचसी घुघली पर इलाज कराया गया है।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *