महराजगंज: इंडो-नेपाल के सोनौली सीमा पर दो ईरानी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज के साथ आब्रजन और पुलिस ने नेपाल जाते समय गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों युवक रात के अंधेरे में नेपाल जाने के फिराक में थे। इसी दौरान गिरफ्तारी हुई है। आब्रजन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया।

दरअसल, शनिवार रात करीब एक बजे आब्रजन विभाग को सूचना मिली कि दो ईरानी नागरिक अवैध रूप से भारत से नेपाल जाने वाले हैं। सूचना के बाद आब्रजन विभाग के अधिकारियों ने सरहद पर जांच शुरू कर दी और करीब रात एक बजे अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज के जरिए भारत से नेपाल जा रहे दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सोलट व राशिद बताया। नौतनवा क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों ईरानी नागरिक के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।

error: Content is protected !!