maharajganj atm chormaharajganj atm chor

महराजगंज: जिले के कोठीभार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल,एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर पैसों की हेराफेरी व जालसाजी द्वारा ग्राहकों से ठगी करने वाले दो शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये दोनों शातिर लोगों से नए-नए तरीके अपनाकर जालसाजी करते थे। इतना ही नहीं एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर पैसों की हेराफेरी करते थे। इन दोनों शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। महराजगंज पुलिस ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि इन शातिरों द्वारा एटीएम से कैसे पैसे चुराए जाते थे। पुलिस ने इस वीडियो के माध्यम से लोगों को सावधान व सतर्क रहने के लिए भी कहा है।

 

error: Content is protected !!