रविन्द्र मिश्रा/संवाददाता

महराजगंज:-निचलौल थाना क्षेत्र के चौक निचलौल मार्ग स्थित ग्राम बाली के समीप एक निजी वाहन में पीछे बैठा पालतू कुत्ता स्टेरिंग के ऊपर कूद गया। जिससे अनियंत्रित होकर वाहन गड्ढे में चला गया। दुर्घटना में महिला ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां घायलाें का उपचार चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामकाट की ग्राम प्रधान किसमती देवी बेटे आकाश कांदू के साथ निजी साधन से महाराजगंज रिस्तेदारी में जा रही थीं। उनका वाहन जैसे ही निचलौल चौक मार्ग स्थित ग्राम बाली के समीप पहुंचा था। इसी बीच वाहन में पीछे बैठा उनका पालतू कुत्ता अचानक चालक आकाश के पास जाने के लिए स्टेरिंग पर कूद गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से गड्ढे में कूद गया। जिससे वाहन में बैठी प्रधान किसमती देवी, चालक आकाश और रविंद्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।

इस संबंध ने थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *