महराजगंज: जिले के परिषदीय विद्यालयों के दो शिक्षकों, सुधीर त्रिपाठी और अरविंद विश्वकर्मा, को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित पंचम स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पेपेट्री प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सुधीर का मॉडल थ्री-डी तकनीक और एआर पर आधारित था, जबकि अरविंद का टीएलएम गणितीय सत्यापन से जुड़ा था।
बेसिक शिक्षा विभाग के महराजगंज जिले के दो परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पंचम स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पेपेट्री प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लखनऊ स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
ये भी पढ़ें: यूपी के NH-24 और 730 से नेपाल बॉर्डर तक सफर होगा आसान, 420 करोड़ से ज्यादा मुआवजा बांटा गया
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक हुए सम्मानित
सम्मानित शिक्षकों में सुधीर त्रिपाठी, कम्पोजिट विद्यालय बरवा खुर्द घुघली और अरविंद विश्वकर्मा कम्पोजिट विद्यालय बंजारी पट्टी गिरहिया निचलौल शामिल हैं। सुधीर का चयन जूनियर स्तर पर सामाजिक विषय और अरविंद का चयन गणित विषय के लिए हुआ।
बिंदुआर पढ़ें:
- महराजगंज के परिषदीय विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- पंचम स्तरीय राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पेपेट्री प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
- लखनऊ के राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्रदान किया गया।
- बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षकों को सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें: महराजगंज: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न वितरण शुरू, जानें अंतिम तारीख
सम्मानित शिक्षक:
- सुधीर त्रिपाठी: कम्पोजिट विद्यालय बरवा खुर्द घुघली (सहायक अध्यापक)।
- अरविंद विश्वकर्मा: कम्पोजिट विद्यालय बंजारी पट्टी गिरहिया निचलौल (सहायक अध्यापक)।
- सुधीर त्रिपाठी का चयन- जूनियर स्तर पर सामाजिक विषय में हुआ।
- अरविंद विश्वकर्मा का चयन जूनियर स्तर पर गणित विषय में हुआ।
क्या बोले सम्मानित शिक्षक
राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि उनके द्वारा विकसित मॉडल थ्री-डी तकनीक और संवर्धित वास्तविकता (AR) पर आधारित था। यह तकनीक सुदूर क्षेत्रों में, जहां नेटवर्क और बिजली की समस्या होती है, प्रभावी शिक्षा प्रदान करने में मददगार साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojna यूपी में सुपरहिट! ₹78000 तक सब्सिडी, जानिए आवेदन कैसे करें
वहीं, अरविंद विश्वकर्मा ने बताया कि उनका टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) गणित शिक्षण में बीजगणितीय सर्व समीकरणों के ज्यामितीय सत्यापन से जुड़ा था। यह विधि विद्यार्थियों को गणित के ज्यामितीय पहलुओं को गहराई से समझने में सहायता करती है।