कार्तिकेय पाण्डेय/संवाददाता

WhatsApp Group Join Now

महराजगंज (पनियरा):- मुजुरी में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी द्वारा आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि चालिस वर्षों तक सपा बसपा व कांग्रेस ने मछुआरों के आरक्षण को लटकाया। प्रधानमंत्री ने हमेशा मुझे सम्मान देकर निषादों को सम्मान दिया है। मैंने हमेशा अपने समाज की लाचारी, बेगारी दूर करने प्रयास किया है। निषाद राज का किला बन रहा है जो मोदी जी की देन है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने निषाद महाराज को गले लगाया था।उसी तरह से मोदी योगी ने गले लगा कर हमेशा सम्मान दिया है। आज समाजवादी पार्टी समाप्त पार्टी बन चुकी है। पावर चाहिए तो भाजपा को फिर से सत्ता में वापस लाना होगा।जन सभा को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि महराजगंज में रेल लाइन स्वीकृति हो चुकी है। सभी मुख्य सड़के चमचमा रही है। एएसआई से राम ग्राम का सर्वे के डिमांड किया था। जल्द ही खुदाई शुरू होगी और महराजगंज विश्व भर में विख्यात हो जाएगा। सभा को विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, ऋषि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला, राजेश यादव,गुड्डू सिंह,अनिल जयसवाल, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनाथ निषाद, चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल, सतीश मद्धेशिया, आनंद शंकर वर्मा, विरेन्द्र सिंह, श्रवण गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *