यूपी खबरिया/ब्यूरो

WhatsApp Group Join Now

महराजगंज:- जनपद में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य सेवाए मंत्री माननीय बृजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। विधायक ने कहा कि महाराजगंज जनपद स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। कभी यह जनपद जापानी इंसेफेलाइटिस और डेंगू से काफी प्रभावित रहता था। आपके निर्देशन में चिकित्सा व्यवस्था में काफी सुधार हो रहा है। घुघुली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित जिला चिकित्सालय पर विशेषज्ञ चिकिसको की नियुक्ति की जाय जिससे स्थानीय लोगो को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। इस अवसर पर संजीव शुक्ला, अविनाश, विनय चौरसिया साथ रहे।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *