रविन्द्र मिश्रा/ संवाददाता

महराजगंज: छह माह पूर्व हुई थी शादी, ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप खबर उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज से है। जहां निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बहरौली में आज एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही पहुंची मृतका की मां ने पति, जेठानी व सास पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Group Join Now

इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति, जेठानी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि ग्राम बहरौली निवासी इंद्रेश अपनी पत्नी को आज सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचा था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची विवाहिता की मां संगीता देवी निवासी महाशय मोहल्ला निचलौल ने बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दिए गए तहरीर में संगीता देवी ने बताया है कि उसकी बेटी वंदना की शादी इसी वर्ष बीते 23 अप्रैल को बहरौली निवासी इंद्रेश के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही उसका पति, जेठानी और सास उसे प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पूर्व उसके ससुराल में जाकर दामाद और उसके परिवार को समझाया गया था। इसी बीच आज सुबह सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। जबकि उसके पति, जेठानी और सास ने मिलकर बेटी की हत्या की है।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *