संवाददाता/अब्दुल हाफिज

महराजगंज: देश बचाओ देश बनाओ नारे के साथ शुरू प्रदेश स्तरीय समाजवादी साइकिल यात्रा 16 जिला भ्रमण करते हुवे आज 17 वे जिला के रूप में महराजगंज में समाजवादी साइकिल यात्रा समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का दौरा रहा, इस यात्रा का नौतनवा विधानसभा में सपा नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र में अगुवानी किया।

इसी क्रम में नगर पंचायत सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव बैजू यादव ने जारा न्याय पंचायत से अगुवानी करते हुवे नगर पंचायत सोनौली से नौतनवा विश्राम स्थल तक मेजबानी किया, इसी क्रम में सोनौली के रामजानकी चौक पहुचे सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का सपा नेता बैजू यादव की माता गंगोत्री देवी ने आरती कर नजर उतारी व सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, विक्रम यादव, गंगा प्रजापति, राजू पटवा, राहुल मद्धेशिया, प्रिंस सिंह राठौर आदि की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!