महराजगंज: आज पनियरा विधानसभा क्षेत्र के पिपरपाती में हरिकेश सिंह के नए “ह्यूम पाइप प्लांट” का भव्य उद्घाटन भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने फीता काट कर किया। पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ इस ह्यूम पाइप प्लांट का उद्घाटन हुआ। इस प्लांट पर पुलिया निर्माण में प्रयोग किया जाने वाला ह्युम पाइप बनाया जाएगा।

निर्भय सिंह ने बताया कि, ह्यूम पाइप का उपयोग सीवर, सड़क, राजमार्ग, पुलिया, सिंचाई और जल आपूर्ति के लिए किया जाता है और यहां ऐसे प्लांट लगाए जाने चाहिए जिससे रोजगार को नई दिशा मिले। कहा कि ह्यूम पाइप जैसी वस्तुओं के लिए इस क्षेत्र में व्यवस्था नहीं थी।

इस दौरान शंकर्षण उर्फ छोटे सिंह, मंडल अध्यक्ष जयहिंद सिंह, ग्राम प्रधान मुनीब सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीष कन्नौजिया, विवेक पटेल, ग्राम प्रधान बलवंत विश्वकर्मा, धन्नू गुप्ता, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम जन रहें।

error: Content is protected !!