महराजगंज: भारत- नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से साध्वी के भेष में अन्य कुछ साधु संतों के साथ नेपाल जा रही एक विदेशी महिला को आब्रजन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद सोनौली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर दी।

जानकारी के अनुसार विदेशी महिला का पासपोर्ट भारत सरकार ने प्रतिबंध किया है। बता दें कि मार्च महीने में उसे वापस किया गया था, फिर वह गैर कानूनी तरीके से अवैध रास्ते से भारत में प्रवेश कर प्रयागराज एक आश्रम में रहती थी और उसी आश्रम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर दिया गया था। जिसके जरिए वह भारत से नेपाल जाने वाली थी।

महराजगंज: ‘तारों की टोली’ कार्यक्रम से स्कूलों में लैंगिक समानता को बढ़ावा

आव्रजन विभाग द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक अमेरिकी महिला कोलीन परताई लिंच वर्ष 2010 से  तरीके से भारत आ-जा रही है। 28 सितंबर वर्ष 2019 को वह स्विट्जरलैंड से भारत आई। फिर वह नौ मार्च 2023 तक भारत में रही।

भारत में रहने की उसकी वैधता 19 अगस्त तक थी और उसे भारत से स्विट्जरलैंड जाना था। महिला स्विट्जरलैंड न जाकर 21 मई 2023 को नेपाल पहुंच गई। महिला के पास प्रयाग राज के एक योगा संस्थान का पहचान पत्र भी है। महिला ने यह भी बताया कि बीते 12 जून को प्रयागराज से नेपाल गई थी। फिर वापस आई।

मुख्तार अंसारी की बहू को SC से मिली राहत, निखत बानो जेल से हुई रिहा

पुलिस की गिरफ्त में आई महिला को विदेशी विषयक अधिनियम व फर्जी अहम कागजात बनवाने का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच के लिए रिमांड की मांग भी की गई है।

error: Content is protected !!