बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।
विद्यालय की छात्रा नित्या कसौधन एवं अर्नव वर्मा ने 97.0% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा जोया हसन (94.0%), इतरत फातिमा (94%), दिव्यांश पांडे (94%), नवोदित झा (93.8%), रिद्धि पांडेय (93.4%), आभा द्विवेदी (93.4%), यशस्वी यादव (93.4%), सिद्धेश पांडेय (93.0%), शिवांश मणि (93.0%), श्रेया कसौधन (92.6%), जागृति गुप्ता (92.4%), प्रतिष्ठा पांडेय (92.0%), दिव्यांश मिश्रा (91.8%), शिफा खातून शाह (91.6%), गरिमा कुमारी (91.6%), आकाश मिश्रा (91.6%), वैष्णवी पांडेय (91.4%), उत्कर्ष (91.0%), आंचल (90.6%), वैष्णवी त्रिपाठी (90.0%), आर्य चौधरी (90.0%), सृष्टि पांडेय (90.0%), अंश शुक्ला (90.0%), आयुषी उपाध्याय (90.0%), प्रिया मोर्या (90%), दिव्या पांडेय (90%) एवं मेहरीन सिद्दीकी (90%) ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा—
“कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। आप सभी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।”
विद्यालय के शिक्षकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का संयुक्त प्रतिफल है।
प्रधानाध्यापिका महोदया ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें सदैव सत्य एवं परिश्रम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *