महराजगंज: सृष्टि सेवा संस्थान महराजगंज ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हरिशंकर तिवारी दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज में किया गया। इस दौरान किशोर-किशरियों के बीच होने वाले भेदभाव के मुद्दे को लेकर जागरूक किया गया।

बता दें कि सृष्टि सेवा संस्थान द्वारा मिठौरा ब्लाक में 38 विद्यालय में 12 से 14 साल के बच्चों के बीच “तारों की टोली” सामुदायिक विकास कार्य कत्री शैल के द्वारा विगत 3 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है, जिसमें  किशोर-किशोरियों के बीच होने वाले भेदभाव के मुद्दे को लेकर के बातचीत किया जाता है।

harishankar Tiwari college

ये भी पढ़ें-  महराजगंज: अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करती एक विदेशी महिला गिरफ्तार

इसी क्रम में आज शुक्रवार को हरिशंकर तिवारी दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज में तारों की टोली सेशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रिंसिपल दिग्विजय नाथ उपध्याय भी मौजूद रहे।  इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सेशन से बच्चों में विभिन्न प्रकार से बदलाव देखने को मिल रहा है। खास करके किशोर-किशोरियों के बीच भेदभाव नहीं दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: एसटीएफ ने शामली से एक आईएसआई एजेंट को पकड़ा

क्या है तारों की टोली-
वैश्विक मानवाधिकार संगठन, ब्रेकथ्रू ने तारों की टोली (टीकेटी) (गैंग ऑफ स्टार्स) को डिजाइन और कार्यान्वित किया, जो एक लिंग समानता कार्यक्रम है जो 2014 में शुरू हुआ था। यह  एक सुरक्षित मंच और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करता है जहां किशोर अपने जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर निर्णय लेने में भाग ले सकते हैं। अपने ज्ञान का निर्माण करके, किशोर सकारात्मक प्रथाओं को अपना सकते हैं, निवारक, उपचारात्मक, सुरक्षात्मक सेवाओं तक पहुंच सकते हैं और अपने स्कूल, परिवार और समुदाय के भीतर अपने कौशल और भागीदारी को बढ़ा सकते हैं।

 

error: Content is protected !!