इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर महराजगंज (Itahiya Panchmukhi Shiv Mandir Maharajganj)/UP Khabariya Desk: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस बार सावन महीना सोमवार दिन से शुरू हुआ, जो की अपने आप में एक अद्भुत संयोग है। इस शिव भक्तों में और ज्यादा उत्साह है। इस माह में कांवड़िया मिलो दूर पैदल चलकर भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं।

WhatsApp Group Join Now

इसी क्रम में महराजगंज जिला मुख्यालय से 35 किमी दूरी पर स्थित इटहिया शिव मंदिर (Itahiya Shiv Mandir) में भी भक्तों की अटूट विश्वास देखने को मिलता है। यहां की प्राचीन इतिहास और और मान्यताओं को देखते हुए सावन भर काफी दूर दूर से शिव भक्त दर्शन करने आते हैं।

ये भी पढ़ें: महराजगंज मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया तेज, सैकड़ों किसानों को मिलेगा करोड़ों का मुआवजा

मान्यता है कि पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में आए सभी भक्तों की मानोकामना पूर्ण होती है। सावन महीने में यहां जलाभिषेक के लिए पूर्वांचल, नेपाल, बिहार आदि जगहों से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। सावन का एक महीना काफी खास होता है।

सावन महीने में इटहिया शिव मंदिर के परिसर में विशाल मेले का भी आयोजन होता है। यहां आए भक्त जलाभिषेक के बाद मेले का आनंद भी उठाते हैं। यहां पर गगनचुंबी झूला, ब्रेक डांस, मौत का कुंआ, सर्कस, जादू ऐसे तमाम प्रकार के मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: श्रावण मास के प्रथम सोमवार को मिश्रौलिया शिवमंदिर पर लगा भक्तों का तांता

इटहिया शिव मंदिर की लोकप्रियता और भक्तों की भीड़ को देखते हुए, जिला प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट जाता है। ताकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही न हो। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे व पुलिसकर्मियों की नजर होती है।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

2 thought on “Itahiya Shiv Mandir Maharajganj 2024: इस सावन क्या है खास, पढ़िए पूरी खबर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *