गोरखपुर। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर गोरखपुर सहित प्रदेश के अन्य जनपदों के मंडल आयुक्त एवं जिला अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को बाड़ व मानसून की स्थिति को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव से संबंधित विभाग तत्परता और सर्तकता के साथ तैयारियाँ रखें।

मुख्य सचिव ने कहा है कि वर्षाकाल में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग तत्परता और सतर्कता के साथ अपनी तैयारियाँ रखे। जिला आपदा प्रबंधन कार्य-योजना को अद्यतन कर सभी बाढ़ उन्मुख की सूची तैयार करने एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जाये।

निर्धारित समय एवं स्थल पर मीडिया को बाढ़ की स्थिति एवं इससे बचाव हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी जाये।
मुख्य सचिव ने कमिश्नर डीएम को बाढ़ प्रभावितों को पुनर्वासित करने की दृष्टि से वैकल्पिक आश्रय स्थल की व्यवस्था में स्कूल, धर्मशाला आदि को चिन्हांकित करने एवं उसकी सूची राहत आयुक्त कार्यालय एवं स्टेट कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर को भेजने के निर्देश दिये।

भौगोलिक संरचना, जलवायु एवं पूर्व में घटित आपदाओं बाढ़ उन्मुख जिले, बाढ़ संभावित राजमार्गों, प्रमुख नदी नालों की आगामी मानसून काल के वर्षा संबंधी पूर्वानुमानों से समिति को अवगत कराया जाए।

error: Content is protected !!