निकाय चुनावनिकाय चुनाव

सूत्रों की माने तो गोरखपुर में हो रहे प्रथम चरण के निकाय चुनाव में नगर निगम के 192 सफाई कर्मचारी इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रहेंगे।

वाट्स एप्प पर नगर निगम के सैनिटेशन ग्रुप में आये उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला के एक मैसेज़ से तो यही लगता है कि इस बार नगर निगम के 192 सफाई कर्मी मतदान से वंचित रह जाएंगे क्योंकि उप नगर आयुक्त के एक फरमान के मुताबिक शहर में बने 192 बूथों पर एक एक सफाई कर्मी पूरे दिन तैनात रहेगे जो दिनभर वहाँ के शौचालय की साफ सफाई करेंगे।स आदेश में इस बात का कोई उल्लेख नही की चुनाव ड्यूटी में लगे यह सभी कर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग कैसे और कब करेंगे।

इस प्रकार यदि कर्मचारियों को वहां दिनभर रोका गया तो वो मतदान से वंचित हो जाएगा और भारत गणराज्य के संविधान ने उसे मतदान करने का जो अधिकार प्रदान किया है उसका हनन होगा।

error: Content is protected !!