महराजगंज : घुघली – कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को सुबह करीब सात बजे  तेज रफ्तार एक वैगनार कार बिजली के पोल में टक्कर मारते हुए एक मकान में जा टकराई। जिसके बाद हड़कंप मच गया इस हादसे की चपेट मे दो बच्चियां आई है जिनका इलाज परिजन अस्पताल में करा रहे हैं। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी चार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

शादी में अपने मामा के घर आई बच्ची हुई घायल
बताया जा रहा है की आज मंगलवार सुबह हुई इस हादसे में दो बची आंचल (12) और परी(5) घायल हो गईं। परी अपने मामा वशिष्ठ शर्मा के घर चैनपुर गांव में शादी में आई थी जो इस हादसे में घायल हुई है वहीं गांव की बच्ची आंचल भी घायल हुई है। इन दोनों मासूमों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है की जो कार दुर्घटना का शिकार हुई है वो सिसवा क्षेत्र के एक डॉक्टर का है जो परिवार के साथ सिसवा से घुघली होते कहीं जा रहे थे। दुर्घटना का कारण अभी अज्ञात है।

WhatsApp Group Join Now

इस मामले में घुघली नगर चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह ने बताया की दुर्घटना की सूचना मिली है अभी और जानकारी पता करके बताई जाएगी।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

One thought on “घुघली: सिसवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैगनार चैनपुर में दुर्घटनाग्रस्त, दो मासूम घायल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *