आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शादीशुदा GF से मिलने उसके घर गए युवक के साथ हैवानियत की हदे पार हो गई। युवक पक्ष का आरोप है की प्रेमिका के घर बुलाकर पीटा गया।

- शादीशुदा GF से मिलने गए युवक के साथ 30 घंटे तक हैवानियत।
- हाथ बांधकर गांव में जुलुस निकला, बंधक बना पीटते रहे।
- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है पूरा मामला।
इतना ही नहीं इसके बाद हाथ बांधकर गांव में घुमाया। कार में अगवा करके उसे प्रेमिका की ससुराल कन्नौज ले गए। वहां भी उसकी पिटाई की गई। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: महराजगंज में 29 जुलाई से पांच दिन तक बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
पुलिस ने पीड़ित युवक को 30 घंटे बाद बरामद किया। इस मामले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण का केस दर्ज किया है।