महराजगंज: सर्व कल्याण सेवा समिति इंद्रानगर महराजगंज उत्तर प्रदेश द्वारा विकास खण्ड मिठौरा जनपद महराजगंज के प्रांगण में कृषि गोष्ठी एवं कृषक जागरूकता प्रोग्राम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा किया गया।

बता दें कि यह कार्यक्रम पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार, पृथ्वी भवन, लोदी रोड नई दिल्ली द्वारा आयोजित है। इसमें आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र गोरखपुर के वैज्ञानिक सहायक अश्वनी कुमार प्रसाद मौसम विज्ञान के बारे में कृषकों को जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बसुली फार्म महराजगंज के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रा तथा डॉ. शिवपूजन यादव मौजूद रहे। आए हुए सभी वैज्ञानिकों ने कृषि एवं पशुपालन विषय पर किसानों को समझाया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि मिठौरा बाजार, प्रभारी मृदा विज्ञान प्रयोगशाला महराजगंज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!