maharajganj jila aspatal

महराजगंज: बारिश के मौसम में गर्मी और उमस के कारण महराजगंज में अब आइ फ्लू (आंख का संक्रमण) धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में इस तरह के रोज करीब 50 रोगी पहुंच रहे हैं। हालांकि यह संख्या और भी ज्यादा है, क्योंकि बड़ी संख्या में रोगी प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

आइ फ्लू की चपेट में लोग शहर से लेकर गांव तक आ रहे हैं। बड़े बुजुर्ग, युवा, महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी इससे प्रभावित हैं। डॉक्टर के अनुसार आइ फ्लू आंखों में इंफेक्शन का रोग हैं। वैसे आमतौर की भाषा में इसे आंख का आना कहते हैं। आंख में यह इंफेक्शन कंजंक्टिवा की सूजन का कारण बनता है। जिससे आंखों का लाल होना, आंखों में जलन, चुभन, सूजन, खुजली, दर्द एवं पानी निकलने की समस्या होने लगती है।

लखनऊ: 14 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, इन जिलों के एसपी बदले 

इसे पूरी तरह ठीक होने में कम से कम पांच से 10 दिन का समय लग सकता है। अगर आइ फ्लू हो तो अपने मन से दवा नहीं लेने चाहिए। चिकित्सक की राय पर ही दवा इस्तेमाल करें।

महराजगंज: निचलौल तहसील में तैनात रामेश्वर ओझा पर फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

कैसे करें बचाव-

  • थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की सफाई करें।
  • आंखों को बार-बार न छुएं।
  • अपने आसपास सफाई रखें।
  • आंखों को समय-समय पर साफ एवं ठंडे पानी से धोयें।
  • अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं।
  • पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें।
  • संक्रमित व्यक्ति के बेड, तौलिया या कपड़े इस्तेमाल न करें।
error: Content is protected !!