संवाददाता/अनुराग जायसवाल

महराजगंज/घुघली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी की संगठनात्मक ताकतों को बरकरार रखने के लिए समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम चलाती रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमीनी स्तर पर पार्टी के आधार को और मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के क्रम महराजगंज जनपद के घुघली उत्तरी और दक्षिणी मण्डल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

WhatsApp Group Join Now

इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा अग्रहरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी बूथों के अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों का सत्यापन किया जाना है, जिसमें बूथ की पूरी कार्यकारणी एवं प्रत्येक वार्ड के पन्ना प्रमुख को भी सत्यापन होना आवश्यक है ।

सभी की बैठक कर प्रत्येक बूथ के प्रत्येक पन्ना प्रमुख की विस्तृत जानकारी जिले एवं प्रदेश कार्यकारिणी तक पहुंचाई जानी है। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के डा अवध किशोर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जन सभी पदाधिकारी को एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़कर पार्टी को सशक्त बनाने का काम कर रही है।

महराजगंज: इसरो के वैज्ञानिक द्वारा सिसवा में विज्ञान प्रयोगशाला का हुआ भव्य उद्घाटन

आने वाला चुनाव में बूथ अध्यक्षों से लेकर प्रदेश पदाधिकारी एवं जिले एवं नगर मंडल के पदाधिकारी के बीच एक ऐसी डिजिटल प्लेटफार्म बनाने का काम किया जा रहा है की बूथ का मतदाता बूथ अध्यक्ष सरल एप के माध्यम से अपनी पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से संवाद कर सकेगा। बैठक में मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह भोला मल्ल तथा संचालन हेमंत गुप्ता ने किया इस दौरान मनोज जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, चतुर्भुज सिंह, भोला गुप्ता, गोकुल कुशवाहा, सत्यपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

By UP Khabariya

UP Khabriya is an interactive platform where you can raise your issues through our channel. Available across digital platforms and with a monthly magazine, it covers a wide range of topics including governance, education, and public welfare in your language.

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “महराजगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित, बैठक में बूथ अभियान और शक्ति केंद्र को लेकर चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *