WhatsApp Group Join Now

 

रविन्द्र मिश्रा/संवाददाता

महाराजगंज:- महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के बरगदवा बाजार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा0 मोहन यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भारत नेपाल से सटे बरगदवा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी 6 बार के सांसद वित्त राज्य मंत्री भी मौजूद रहे। तय समय से आधा घंटा विलंब से पहुंचे मोहन यादव का हेलीपैड से ही जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मंच पर ने नेताओ द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव को माला पहनाकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मोहन ने कहा की उत्तर प्रदेश में योगी और देश में मोदी के नेतृत्व में बड़े और ऐतिहासिक काम किए गए है। विकास की बदौलत इस बार उत्तर प्रदेश नया रिकार्ड बनाएगा।

 

अपने संबोधन में गोरखपुर के पुराने इतिहास को उज्जैन के महाकाल से जोड़ते हुए इस धरती को नमन करते हुए मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस सरकार में हुए भ्रस्तचार की याद दिलाते हुए मोहन ने यह तक कहा की साहबजादे राहुल गांधी के के परनाना की वजह से देश कई समस्याओं से जूझ रहा है। एक हजार किमी जमीन चाइना के पास है जो आज भी भारत के माथे पर लगा हुआ कलंक और पाप है। भारत नेपाल के पुराने रिश्तों की चर्चा कर संविधान और जनता को सर्वोपरि बताते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी अपने पूरब के कर्मों के आधार पर मुंह उठाकर बात करने लायक नही है।

 

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!