बस्ती। जिले के बनकटी ब्लॉक स्थित पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में पांच सप्ताह के समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार पवन, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी की उपस्थिति में हुआ।
खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शिक्षा, पढ़ने-लिखने व गणितीय क्षमताओं को खेल-खेल में मजबूत करना है। मंडल अध्यक्ष पवन ने योग व खेलों के माध्यम से सीखने पर बल दिया।
डॉ. मौर्य ने बच्चों को शाब्दिक व गणितीय गतिविधियों से जोड़े जाने की बात कही। ग्राम प्रधान चौधरी ने स्वच्छता, योग और वृक्षारोपण जैसे कार्यों के महत्व को रेखांकित किया। कैंप में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई और योग, इनडोर गेम्स व विभिन्न शैक्षिक गतिविधियाँ कराई गईं। कार्यक्रम में सुनीता चौधरी, विनय शर्मा, सावित्री, आनंद कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।