विधायक दूधराम ने किया शिलान्यास व भूमि पूजन
कुदरहा । महादेवा विधान सभा क्षेत्र के मनोरमा नदी स्थित तिघरा घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण हेतु विधायक दूधराम ने भूमिपूजन किया।
मंगलवार को मनोरमा नदी के तिघरा घाट पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक दूधराम ने पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
इस बावत विधायक ने कहा कि आजादी के 80 साल से मनोरमा नदी के इस घाट पर पुल की आवश्यकता को देखते हुए सरकार से मांग की गई थी। जिसकी अनुमति मिलने के बाद से पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि लगभग दो साल में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
वही सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि करीब 1574.21 करोड़ की लागत से 8.5मीटर चौड़े और 80 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से फूलचंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद्र,मनीराम यादव ,सुनील सिंह,शैलेन्द्र सिंह,अदील खान,सभासद मोहम्मद उस्मान,गुलाम मोहम्मद,उमेश चौधरी,पवन चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
