WhatsApp Group Join Now

 

कार्तिकेय पाण्डेय /संवाददाता

पनियरा: पनियरा थाना क्षेत्र के हेमछापर कोइरी टोला पर एक बुलेट बाइक सवार ने एक 45 वर्षीया महिला को बुरी तरह से टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक बाइक छोड़कर कर मौके से भाग गया। परिजन महिला को इलाज के गोरखपुर ले गये। जहां उसकी हालत गंभीर है। घायल के पति की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

सुभाष चंद्र चौरसिया की तहरीर के अनुसार घटना बीते मंगलवार की शाम की है। वह अपनी पत्नी सुनीता के इलाज कराने में व्यस्त था। इसलिए तहरीर देने में देरी हुई। उसने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने व बाइक को अपने कब्जे में लेने की मांग की थी।

प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!