महराजगंज: महराजगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि जिला मुख्यालय परिसर में अधिवक्ताओं ने चौकी इंचार्ज को दौड़ाकर पिटाई कर दी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस पूरे मामले में अधिवक्ताओं का कहना है कि चौकी इंचार्ज द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है।

WhatsApp Group Join Now

दरअसल, जिला मुख्यालय परिसर में वकीलों ने एक चौकी प्रभारी को दौड़ा- दौड़ाकर पीट दिया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अधिवक्ताओं ने चौकी प्रभारी पर अभ्रदता का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: राम की धुन में झूम रही तराई, महराजगंज के विभिन्न स्थानों पर निकली जा रही भव्य शोभा यात्रा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वकीलों का आरोप है की वे चौकी इंचार्ज की शिकायत के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा रहे थे। इस बीच मौके पर कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह वहां पहुंच गए और उनसे अभ्रदता करने लगे।

ये देखकर वकील आक्रामक हो गए। और उनकी दौड़ा दौड़ा कर धुनाई कर दिया। हालांकि बीच बचाव कर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचा लिया।

By Rudra

रूद्र कुमार , महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी खबरिया व बतकही (हिंदी साप्ताहिक अखबार) संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। रूद्र सॉफ्ट खबरों के साथ ही जिले की घटनात्मक खबरों में विशेष रुचि रखते हैं।

One thought on “Big Breaking: महराजगंज मुख्यालय परिसर में अधिवक्ताओं ने चौकी इंचार्ज को पीटा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *