By Kartikey Pandey 

महराजगंज/पनियरा : पनियरा विकास खण्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत कमासिन बुजुर्ग व नगर पंचायत पनियरा में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 2023-24 में सभी लोगों को आवास के 87 हजार करोड़ रूपए स्वीकृत किया गया है। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने बिना भेदभाव किये सभी को योजनाओं का लाभ दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। जिसके लिए गरीबों, वंचितों का उत्थान जरूरी है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना जरूरी है। उन्होंने देश भष्टाचार खत्म किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले के विकास व भाजपा के नौ साल के विकास की तुलना व मुल्यांकन कीजिए, आपको विकास दिखेगा। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमारे सामने अयोध्या में भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

ये भी पढ़ेंमहराजगंज: सोनौली में नशीली इंजेक्शन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विधायक ज्ञानेंद्र ने भी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया। कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख जयनाथ सिंह, विरेन्द्र सिंह, राजेश यादव उर्फ बबलू,जोगी यादव,गुड्डू सिंह, श्रवण गुप्ता,मनोज यादव,आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!